ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मोतिहारी में प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, जमकर किया...

मोतिहारी में प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, जमकर किया पथराव और तोड़े कंप्यूटर

18-Jul-2019 05:20 PM

By 9

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से जहां बाढ़ पीड़ितों का प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है. नाराज बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ जिले के ढाका में सीओ और बीडीओ के खिलाफ जमकर पथराव किया है. https://youtu.be/AgjTW0mY3rU नाराज लोगों ने RTPS ऑफिस में रखे सभी कंप्यूटरों को तोड़ दिया और कागजात लूट लिए. बाढ़ पीड़ितों ने एसडीओ कार्यालय का भी घेराव किया है. नाराज लोगों ने मोतिहारी-ढाका रोड को भी जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया. इनका सीधा आरोप ढाका के सीओ अशोक कुमार के खिलाफ है. नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि ढाका प्रखंड के सीओ इलाके को बाढ़ पीड़ित इलाका घोषित किए जाने को लेकर रुपए की मांग कर रहे हैं. इस बात को लेकर तेज धूप में लोगोें ने छाता लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोग सीओ को हटाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल भीड़ को शांत करने के लिए पांच थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया है.   मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट