ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद की सीएम ने की शुरुआत, डीबीटी के...

बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद की सीएम ने की शुरुआत, डीबीटी के तहत दीपावली से पहले खाते में ट्रांसफर होगा रुपया

14-Oct-2019 04:34 PM

PATNA: राज्य के 15 बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों को राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिलनी शुरु हो गई है. सीएम नीतीश कुमार ने माउस क्लिक कर इस योजना की शुरुआत की. लाभार्थियों को 48 घंटे के अंदर उनके खाते में सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक सहायता ट्रांसफर हो जाएगी.

जिन पंद्रह जिलों के बाढ़ पीड़ितों को इस योजना में शामिल किया गया है उनमें पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल और पूर्णिया शामिल हैं.

बता दें कि इन जिलों के बाढ़ पीड़ितों को सरकार की तरफ से खाद्यान्न के लिए 3 हजार रुपए जबकि अनुग्रहिक राहत के लिए भी 3 हजार यानि कुल 6 हजार रुपयों का भुगतान किया जाएगा. बाढ़ प्रभावित इन 15 जिलों की कुल 2 लाख 27 हजार 649 सत्यापित परिवारों के बीच कुल 136 करोड़ 58 लाख 94 हजार रुपयों का वितरण किया जाएगा.

इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दीपावली के पहले इन प्रभावित परिवारों के बीच राशि का भुगतान कर दिया जाएगा.