ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / अपराधियों के ठेंगे पर पटना पुलिस, कहीं मर्डर तो कहीं ताबड़तोड़ फायरिंग से...

अपराधियों के ठेंगे पर पटना पुलिस, कहीं मर्डर तो कहीं ताबड़तोड़ फायरिंग से दहली राजधानी

04-Jul-2019 01:12 PM

By 2

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का क्या आलम है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है. सूबे के जिलों की बात छोड़िए राजधानी पटना में ही अपराधियों ने तांडव मच रखा है. पुलिस का सारा अमला यहां मौजूद है लेकिन अपराधी वर्दी को ठेंगे पर ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं. चाय दुकानदार का मर्डर बुधवार की देर रात अपराधियों ने रंगदारी के लिए एक चाय दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि अपराधियों ने कुछ दिनों पहले रंगदारी में कोल्ड ड्रिंक की डिमांड की थी. कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर अपराधियों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना पटना में अपराधी बेधड़क और बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पटना के पाटलिपुत्रा के मैनपुरा गंगा टावर के पास बुधवार की देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. बताया जाता है कि यह फायरिंग आपसी रंजीश को लेकर हुई है. खबर यह भी है कि मौके पर पहुंची पुलिस पर अपराधियों ने पथराव भी किया है. लेकिन पाटलीपुत्रा थाना इस खबर की पुष्टि करने में कतरा रहा है. पटना से राजन की रिपोर्ट