ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / फिरोजाबाद बस हादसे पर CM नीतीश ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

फिरोजाबाद बस हादसे पर CM नीतीश ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

13-Feb-2020 01:42 PM

PATNA : उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर हुए बस हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को नीतीश सरकार ने दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. सीएम ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. 

इसके साथ ही दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सीएम राहत कोष से 50 हजार रुपये दिया जाएगा. वहीं बिहार भवन के संयुक्त श्रमायुक्त को घटनास्थल पर भेजा गया है.

बता दें कि बुधवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 22 यात्री घायल हो गए थे. जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है. मरने वालों में से ज्यादातर लोग बिहार के ही रहने वाले हैं. बता दें कि बुधवार को यात्रियों से भरी बस दिल्ली से मोतिहारी आ रही थी.