ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / फिर सामने आई स्वास्थ्य विभाग बड़ी लापरवाही, बिजली नहीं रहने से आफत...

फिर सामने आई स्वास्थ्य विभाग बड़ी लापरवाही, बिजली नहीं रहने से आफत में फंसी 10 नवजात की जिंदगी

25-Jan-2023 04:00 PM

By First Bihar

JAHENABAD: बिहार सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल किये जाने का दावा करती है लेकिन इन दावों की पोल खोलती एक तस्वीर जहानाबाद सदर अस्पताल से सामने आई है। जहां करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही जिसके कारण 10 नवजात शिशुओं की जान सांसत में पड़ गयी। इस दौरान बिना वार्मर के नवजात जिन्दगी और मौत से जंग लड़ते रहे। बताया जाता है कि अस्पताल का जेनरेटेर खराब हो गया था जिसके कारण करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। 


जहानाबाद सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहानाबाद सदर अस्पताल में हर दिन कुछ इसी तरह की घटनाएं मरीज या मरीज के परिजनों के साथ होती है। जो अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े करती है। बुधवार को एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। जब स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट SNCU की बिजली अचानक गुल हो गई और वहां लगा जनरेटर भी खराब हो गया। जिसके कारण करीब एक घंटे तक नवजात शिशु की जान सांसत में पड़ गई। 


करीब एक घंटे तक बिना वार्मर के नवजात जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। गनीमत यह रही कि खराब जनरेटर को समय रहते ठीक कर लिया गया। अगर जल्द जेनरेटर ठीक नहीं किया जाता तो भारी मुश्किल हो सकती थी। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही इस दौरान कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई। सूचना दिये जाने के बाद भी अस्पताल मैनेजर ने इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया। बिजली गुल रहने के दौरान अस्पताल परिसर में नवजात के परिजन भी मौजूद थे। इसे लेकर वे काफी गुस्से में थे और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे थे। 



news image


news image

news image