Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
09-Feb-2022 03:26 PM
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के दूसरे बेटे की शादी होने जा रही है. मोदी ने अपने बड़े बेटे की शादी तो पटना से की थी, लेकिन छोटे बेटे की शादी नोएडा से होने जा रही है. इस विवाह समारोह में शामिल होने का न्योता दिया जाने लगा है लेकिन विवाह स्थल पर जाने की जरूरत नहीं है. जहां हैं वहीं से ऑनलाइन जुडिये औऱ वर-वधू को आशीर्वाद दीजिये.
19 को बजेगी शहनाई
सुशील कुमार मोदी के छोटे बेटे अक्षय की शादी 19 फरवरी को नोएडा में होने जा रही है. मोदी परिवार ने सादगी के साथ शादी करने का फैसला लिया है. लिहाजा दिन में ही सारा कार्यक्रम होगा. अक्षय की शादी सुधीर और पुष्पा घिल्डियाल की पुत्री स्वाति से होने जा रही है.
ऑनलाइन जुड़ने का न्योता
सुशील मोदी की ओर से अपने छोटे बेटे की शादी का न्योता लोगों को दिया जाने लगा है. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि कार्ड में ये उल्लेखित ही नहीं है कि शादी किस जगह से होने जा रही है. शादी के स्थान के तौर पर सिर्फ नोएडा लिखा गया है. हां, कार्ड के आखिर में ये जरूर लिखा है कि विवाह संस्कार के ऑनलाइन अवलोकन के लिए लिंक भेजा जायेगा. मोदी परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि कोरोना को देखते हुए ये फैसला लिया गया है कि शादी में सिर्फ सीमित संख्या में लोग आयें. जो वर-वधू को आशीर्वाद देना चाहते हैं वे ऑनलाइन आशीर्वाद दें.
हालांकि इससे पहले सुशील मोदी ने अपने बड़े बेटे उत्कर्ष की शादी भी सादगी के साथ ही की थी. हालांकि पटना में हुई इस शादी में बड़ी तादाद में लोग आये थे. दिन में ही हुई उस शादी में मेहमानों के लिए किसी भोज का आयोजन नहीं किया गया था. मोदी परिवार शादी के नाम पर फिजूलखर्ची से बचता रहा है.