ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
27-Jan-2021 02:27 PM
PATNA : बिहार पुलिस ने आमलोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. आपको जानकार ये हैरानी होगी कि जिस काम के लिए आपको थाने के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब आपको ऐसा नहीं करना होगा. दरअसल एफआईआर या सनहा बिहार पुलिस अब मोबाइल से ही दर्ज कर लेगी. जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें पुलिस की इस नई व्यवस्था का लाभ भी मिलेगा.
जिन लोगों की बाइक या मोबाइल चोरी हो जाएगी, उन्हें इसका एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. इतना ही नहीं पर्स गुम होने की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए फरियादियों को अब ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. बिहार पुलिस अब व्हाट्सएप के जरिए ही आवेदन लेगी और प्राथमिकी या सनहा दर्ज करेगी.
किसी भी आवेदक को एप्लीकेशन के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और पूरा घटनाक्रम लिखकर भेजना होगा. जब आवेदक व्हाट्सएप के जरिए इन सारी जानकारियों के साथ अपना आवेदन भेजेगा तो उसके बाद आइजी और संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से आवेदन की मॉनीटरिंग होगी. फिर उसके बाद संबंधित थाने में आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के बाद आइजी कार्यालय के मोबाइल नंबर पर आवेदन वापस भेज दिया जायेगा, जहां से उसको फरियादी के मोबाइल पर भेजा जायेगा. यदि आवेदक को आवेदन की मूल प्रति या सनहा की कॉपी चाहिए तो वह थाने पर जाकर प्राप्त कर सकता है.
तिरहुत रेंज के आइजी ने पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत व्हाट्सएप नंबर 7070201201 जारी किया है. इस पर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिलों के लोग अवेदन दे सकते हैं. इसको लेकर सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है. तिरहुत रेंज आइजी गणेश कुमार ने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि बाइक चोरी या किसी वस्तु के गुम हो जाने का सनहा दर्ज कराने को लेकर थाने में फरियादियों को दौड़ाया जाता है. अब उनको थाने का चक्कर नहीं काटना होगा. वे सीधे मोबाइल नंबर पर अपने आवेदन को भेजकर सनहा या प्राथमिकी दर्ज करवा सकते हैं.