ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

फिर डरा रहा कोरोना ! गया में एक विदेशी नागरिक सहित मिले 2 कोरोना संक्रमित,11 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

05-Jan-2024 09:52 AM

By First Bihar

GAYA : देश समेत पुरे बिहार में दिन - प्रतिदिन कोरोना  संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को गया में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई,जिसमें एक व्यक्ति म्यांमार का निवासी है। वह पिछले एक जनवरी को बोधगया बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वह टीचिंग समाप्त होते ही तीन जनवरी को म्यांमार लौट गया। अब यह विदेशी यात्री कहां -कहां  ठहरा था आदि की जांच में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई है। 


दरअसल,  गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक जनवरी को आरटीपीसीआर जांच के लिए उसका सैंपल भेजा गया था। गुरुवार को उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वहीं दूसरे मामले में बाराचट्टी प्रखंड के एक पांच वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई एक महीने के प्रवास पर है। इस दौरान लाखों की संख्या में विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालु और विदेशी पर्यटक बोधगया पहुंचे हैं। 


इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि म्यांमार का विदेशी नागरिक और बाराचट्टी प्रखंड के एक बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या कुल 11 हो गई है। सभी का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटना भेजा गया है। इसके बाद अब विभाग अलर्ट हो गया है। अपने तरीकों से सभी लोगों को सचेत किया जा रहा है। 


गौरतलब है कि, देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है।कोरोना के  जेएन.1 सब-वेर‍िएंट की चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कुछ राज्यों में मास्क और कोरोना जांच भी शुरू हो गई है।