ब्रेकिंग न्यूज़

गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश

फिर छलका जीतन राम मांझी का दर्द, बोले ... नीतीश ने बदल दिया मेरी योजना का नाम, जूता घिसने के बाद नहीं मिल रहा फायदा

15-Feb-2023 08:12 AM

By First Bihar

JAHANABAAD : एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही सरकार में सहयोगी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गरीब जोड़ो यात्रा पर निकल चुके हैं। इस बीच अपनी इस यात्रा में जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से बिहार सरकार के तरफ से उनकी अनदेखी करने की बातें कह डाली है।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि,जब मैं मुख्यमंत्री था तो बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता की घोषणा की गई थी। लेकिन मेरे मुख्यमंत्री पद से हटते ही सूबे के नए और वर्तमान सीएम नीतीश कुमार ने बेरोजगारी भत्ता का नाम बदलकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कर दिया। लेकिन आज स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लेने के लिए छात्रों को कार्यालय के चक्कर लगाते-लगाते जूते घिस रहे हैं। इसके बाबजूद कई लोग सही ढंग से इसका फायदा नहीं ले पाते हैं।


इसके आगे जीतन राम मांझी ने कहा कि, राज्य के अंदर  कई ऐसे बुनियादी सुविधाएं हैं जो अभी भी आम लोगों को नहीं मिल पा रही ह।  इसको लेकर आम लोग  लोग कार्यालय के चक्कर लगाते-लगाते थक जा रहे हैं। अब हमारी यह यात्रा इन्हीं बातों को जानने के लिए निकाला गया है। इस यात्रा के जरिए, गरीब लोगों को सभी बात की जानकारी ली जा रही है और सरकार तक इस बात को पहुंचाया जाएगा। 


वहीं महागठबंधन में टूट होने की बातों पर जीतन राम मांझी ने कहा कि, कुछ लोग जब हार जाते हैं तो अनाप-शनाप बोलते रहते हैं, इसलिए ऐसी कोई बात नहीं है। 2024 में महागठबंधन पूरी एकता और दमखम के साथ चुनाव लड़ेगा और भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। हालांकि, उन्होंने एक बार फिर से  महागठबंधन में कार्डिनेशन कमिटी की मांग को लेकर कहा कि, यह मेरी मांग नहीं है, बल्कि महागठबंधन की मांग है। भाकपा माले के नेता दीपांककर भट्टाचार्य ने भी कमिटी गठन करने की मांग की है और जल्द ही कमिटी गठन होने के आसार है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिदुस्तानि आवाम मोर्चा के संरक्षक  जीतन राम मांझी इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर निकले हुए हैं।  इसी यात्रा को लेकर वो जहानाबाद पहुंचे। जहां वो  हुलासगंज, बौरी, धराउत और कई गांवों का दौरा किया। इन इलाकों में पार्टी की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। साथ ही मांझी और पार्टी के नेता आम लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।  इस दौरान मांझी ने कहा कि, वो  गरीब लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए वे गरीब संपर्क यात्रा पर निकले है।  साथ ही, उन्होंने कहा कि बिहार के कई ऐसे महापुरुष हैं, जिन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। श्री बाबू और दशरथ मांझी जैसे लोगों की सरकार उपेक्षा कर रही हैं।