ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / फिल्म एक्टर विक्रम गोखले का निधन, पिछले कई दिनों से चल रहे थे...

फिल्म एक्टर विक्रम गोखले का निधन, पिछले कई दिनों से चल रहे थे बीमार

26-Nov-2022 02:57 PM

DESK : इस वक्त की दुखद खबर फिल्म जगत से आ रही है। हिन्दी और मराठी फिल्मों को दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। विक्रम गोखले पिछले पांच नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।


विक्रम गोखले के निधन की खबर से हिन्दी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 80 की उम्र में लेजेंडरी एक्टर विक्रम गोखले ने पुणे स्थित अस्पताल में 26 नवंबर की दोपहर अंतिम सांस ली। बीमार होने के बाद उन्हें पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां वे जिंदगी से जंग हार गए।


बता दें कि पिछले दिनों विक्रम गोखले के निधन की अफवाह भी फैल गई थी। उनके निधन की खबर सुनकार श्रदंधांजलि देने का दौर भी शुरू हो गया था। विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया। 1971 में अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। वहीं 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'अग्निपथ' और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में अहम रोल प्ले किया था। जून 2022 में रिलीज हुई ‘निकम्मा’ उनकी आखिरी फिल्म रही।