ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 जनवरी तक कोहरे के रहेगा असर

25-Jan-2021 08:00 AM

 PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में फिलहाल मौसम का असर अभी जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी तक पटना सहित बिहार के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी तक उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा की रफ्तार से दिन के साथ ही रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी जिससे  इस सर्द मौसम में लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन 28 जनवरी से एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी. मौसम विभाग का कहना है कि हवा के रुख में बदलाव होने के कारण मौसम का यह मिजाज भी जारी रहेगा.

बुधवार के बाद बिहार की तरफ आने वाली हवाओं का रुख बदलेगा और उत्तर पूर्व की हवाएं उत्तर दिशा से हो जाएंगे. इसके बाद रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं. रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रिकार्ड किया गया. अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को 4 डिग्री की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की.