ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

FIFA ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को किया सस्पेंड, महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीनी

16-Aug-2022 07:39 AM

DESK : भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों और फैन्स के लिए बुरी खबर है. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (फीफा) ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. फीफा ने ये कदम फुटबॉल फेडरेशन में सुप्रीम कोर्ट के दखल के चलते उठाया है. फीफा के सस्पेंड होने का असर भारत में होने वाले महिलाओं के अंडर-17 वर्ल्ड कप पर भी पड़ा है. वो भी अब सस्पेंड हो चुका है.


फीफा ने बताया कि नियमों के उल्लंघन की वजह से यह फैसला किया गया. फीफा ने थर्ड पार्टी के दखल की वजह से यह निर्णय लिया है. अहम बात यह है कि 16 अगस्त से कोलकाता में डूरंड कप की शुरुआत होने वाली है. इसमें बैंगलोर एफसी की टीम जमशेदपुर एफसी से भिड़ने वाली है. लेकिन अब उसने बयान में बताया कि सभी की सहमति के बाद सस्पेंशन का निर्णय लिया गया है. 


फीफा बयान में कहा गया है कि निलंबन का मतलब है कि भारत में 11-30 अक्टूबर 2022 को होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन भी नहीं हो सकेगा. हालांकि, फीफा ने कहा कि वह टूर्नामेंट के संबंध में अगले कदमों का आकलन कर रहा है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को ब्यूरो में भेजा जाएगा.