Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी
05-Feb-2020 07:06 AM
PATNA : दिसंबर और जनवरी के महीने में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बाद अब फरवरी में भी ठिठुरन का दौर जारी है। फरवरी महीने में ठंड ने पटना के अंदर पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को फरवरी महीने का सबसे ठंडा दिन रहा।
मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि दोपहर के वक्त तापमान 21 डिग्री सेल्सियस। तेज हवाओं की वजह से तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 5 साल में फरवरी के महीने में न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में चक्रवाती हवाओं का असर बना हुआ है। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान फिलहाल नीचे रहेगा।