“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
31-May-2020 12:36 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : देश की रक्षा की जिम्मेदारी फौजी के कंधो पर होती है। पर उसी फौजी की मां,बहन,बेटी और पत्नी की जिंदगी एवं इज्जत खतरे में है। दबंगों के डर से पूरा परिवार घर के अंदर कैद हो गया है। फौजी ने एसएसपी से लेकर डीआईजी तक से सुरक्षा की गुहार लगायी । फौजी ने परेशान होकर यहां तक कह दिया है कि प्रशासन अगर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह सुसाइड कर लेगा।
मामला भागलपुर के कहलगावं अनुमंडल के अंतीचक का है। एक फौजी औऱ उसके पूरे परिवार की जिंदगी खतरे में है। पूरा परिवार भय के माहौल में है। घर में कैद होकर इलाके के दबंगो से खुद को और अपने बच्चों को बचाने को मजबूर है। फौजी नवनीत वायु सेना में सार्जेंट पोस्ट पर कार्यरत है। छुट्टी लेकर फौजी भागलपुर आकर लगातर थाना से लेकर एसएसपी एवं डीआईजी ऑफिस का चक्कर लगा रहे है। पर आश्वासन के अलावा अभी तक दबंगो पर कोई करवाई नहीं हुई है।
फौजी नवनीत ने कहा की उसका परिवार घर में कैद होकर रह रहा है। कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है। फौजी ने यह भी बताया की बारी-बारी से उसकी सभी सम्पत्तियों पर भी दबंगो ने कब्ज़ा जमाना शुरू कर दिया है। अब थक हार कर फौजी नवनीत ने ये तक कह डाला की अगर प्रशासन दबंगो पर करवाई नहीं करती है तो वो आत्महत्या कर लेगा।