ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, FATF ने किया ब्लैक लिस्ट

23-Aug-2019 12:09 PM

By 13

DESK: कर्ज संकट और फायनैंशियल क्राइसेस झेल रहे पाकिस्‍तान को बड़ा झटका लगा है. अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के वित्तपोषण की निगरानी करने वाली संस्था फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स यानी FATF ने पाकिस्तान को डाउनग्रेड करके ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है. FATF ने आतंकियों के टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने में असमर्थ रहने पर पाकिस्‍तान को ब्‍लैक लिस्‍ट में डाला है. इससे पहले FATF ने पाकिस्‍तान को ग्रे लिस्‍ट में डाला था. भारतीय अधिकारियों ने बताया कि, एफएटीएफ के एशिया प्रशांत ग्रुप ने वैश्विक मानदंडों को पूरा नहीं करने पर पाकिस्‍तान को ब्‍लैक लिस्‍ट में डाला है. एफएटीएफ ने पाया कि मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकियों के टेरर फंडिंग से जुड़े 40 मानदंडों में से 32 को पाकिस्‍तान ने पूरा नहीं किया. जिसके बाद उसे ब्‍लैक लिस्‍ट में डाल दिया गया. ब्लैक लिस्‍ट में डालने के बाद अब पाकिस्‍तान को दुनिया में कर्ज पाना और ज्‍यादा मुश्किल हो जाएगा. फ्लोरिडा के ओरलैंडो में आयोजित बैठक के समापन पर जारी एक बयान में एफएटीएफ ने चिंता व्यक्त की है कि 'न सिर्फ पाकिस्तान जनवरी की समय सीमा के साथ अपनी ऐक्शन प्लान को पूरा करने में विफल रहा है, बल्कि वह मई 2019 तक भी अपनी कार्य योजना को पूरा करने में भी विफल रहा है।’