ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / news / फंस गयी पटना जिला परिषद की अध्यक्ष कुमारी स्तुति, जाति प्रमाण पत्र में...

फंस गयी पटना जिला परिषद की अध्यक्ष कुमारी स्तुति, जाति प्रमाण पत्र में बड़ा गड़बड़झाला उजागर, कुर्सी पर संकट

10-Jan-2022 05:29 PM

PATNA: पटना जिला परिषद की अध्यक्ष कुमारी स्तुति फंस गयी हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गयी है। ऐसे में उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। पटना के एडीएम ने कुमारी स्तुति के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा भी कर दी है। 


जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के एडीएम सामान्य ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र लिखा है. इस पत्र में स्तुति के जाति प्रमाण पत्र में पिता के नाम और पता में गड़बड़ी का जिक्र किया गया है. उनके जाति प्रमाण पत्र को नियमानुकूल नहीं मानते हुए कार्रवाई की अनुशंसा कर दी गयी है. 


क्या है पूरा मामला

दरअसल पटना जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी अति पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है. लिहाजा इस पद के लिए उम्मीदवारी करने वाली महिला जिला पार्षद को नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र देना होता है. पटना के एडीएम ने स्तुति के कागजातों की जांच के बाद पत्र लिखा है. 


उसमें कहा गया है कि कुमारी स्तुति ने तीन जगह से जारी प्रमाण पत्र जांच के दौरान दिया है. एक प्रमाण पत्र पटना के संपतचक प्रखंड से जारी किया गया है. इसमें पिता के नाम की जगह पति रवींद्र कुमार का नाम लिखा हुआ है. स्तुति ने बिहारशरीफ प्रखंड और अंचल कार्यालय से जारी प्रमाण पत्र दिया है जिसमें पिता के रूप में मुन्नीलाल साव का नाम दर्ज है।


हम आपकों बता दें कि हिन्दू मैरेज एक्ट के तहत किसी महिला की जाति वही मानी जाती है जो उसके पिता की जाति होती है. भले ही वह किसी जाति के लड़के से शादी करे, उसकी जाति वही रहेगी जो पिता की जाति थी. 


पटना के एडीएम ने कहा है कि सभी प्रमाण पत्रों की जांच से पता चलता है कि एक ही व्यक्ति के जाति प्रमाण पत्र में पिता के नाम अलग अलग हैं. एडीएम ने इसे नियमानुकूल नहीं मानते हुए कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है. फर्स्ट बिहार ने इस मामले में जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्तुति से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, पर उनसे संपर्क नहीं हो सका. 


हम आपकों बता दें कि 10 दिन पहले कुमारी स्तुति पटना जिला परिषद की अध्यक्ष चुनी गयी थीं. उन्होंने जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष अंजू देवी को हराया था.