ब्रेकिंग न्यूज़

‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार

Home / news / अपराधियों के फर्जी जमानतदार बने तो अब खैर नहीं, गलत डॉक्यूमेंट्स दी तो...

अपराधियों के फर्जी जमानतदार बने तो अब खैर नहीं, गलत डॉक्यूमेंट्स दी तो होगी जेल

16-Dec-2019 08:11 AM

PATNA: अगर कोई व्यक्ति अब अपराधियों का फर्जी जमानतदार बनेगा तो उसकी खैर नहीं. अपराधियों के जमानतदार अब पुलिस की रडार पर रहेंगे. जमानतदारों से जुड़े हर डॉक्यूमेंट्स की पुलिस जांच करेगी. जांच में अगर दस्तावेज गलत पाए गये तब जमानतदारों को जेल की हवा खानी पड़ेगी.


इस नई व्यवस्था से जमानत से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा. दरअसल कोर्ट से अपराधियों को जमानत मिलने के बाद और जेल से निकलने के पहले होनी वाली प्रक्रिया में कई बार फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. फर्जी नाम-पता और गलत डॉक्यूमेंट्स के साथ जमानतदारों को खड़ा कर दिया जाता है.


लिहाजा इस नई व्यवस्था से इस पर लगाम लगेगी. नई व्यवस्था के मुताबिक अपराधियों का जमानतदार बनने वालों की पूरी तरह से जांच-पड़ताल की जाएगी. उनकी संपत्ति से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की भी जांच की जाएगी. जांच में अगर किसी तरह की गड़बड़ी पकड़ी जाती है तो जमानतदारों को जेल की हवा खानी पड़ेगी.