ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / फर्जी IPS मिथिलेश मांझी के बाद महिला दारोगा का खुला राज, वर्दी पहनकर...

फर्जी IPS मिथिलेश मांझी के बाद महिला दारोगा का खुला राज, वर्दी पहनकर 8 साल से बना रही थी भौकाल

09-Nov-2024 06:13 PM

By First Bihar

DESK: बीते दिनों बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में घूम रहे एक फर्जी आईपीएस अफसर मिथिलेश मांझी को पुलिस ने पकड़ा था। तब यह खबर खुब सुर्खियां बनी थी। मिथिलेश ने फर्जी आईपीएस की वर्दी सिलवाकर पहन रखी थी और इलाके में नकली पिस्टल लगाकर धौंस जमाने के उद्धेश्य से घूम रहा था। एक तो उसकी उम्र कम थी ऊपर से उसने जिस तरह से वर्दी पहन रखी थी उसे देखकर ही सभी को शक हो गया। जिसके बाद उसे पकड़ा गया था। तब बांड भरवार कर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। 


ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया में सामने आया है। जहां फर्जी महिला दारोगा का खुलासा हुआ है। जो वर्दी पहनकर 8 साल से भौकाल बना रही थी तभी बाजार में तैनात पुलिस कर्मियों ने वर्दी पहने महिला दारोगा को बाइक पर देखा तो शक हुआ। तब बाइक रोककर जब पूछताछ की तब पूरा भेद ही खुल गया। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी महिला दरोगा को हिरासत में लिया।


बताया जाता है कि फर्जी महिला दरोगा पिछले 8 साल से खाकी वर्दी पहनकर भौकाल बनाती थी। देवरिया की खामपार थाने की पुलिस ने भिंगारी बाजार से फर्जी महिला दारोगा को तब पकड़ा जब वह एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। उस वक्त वो वर्दी में थी। फर्जी महिला दरोगा के हावभाव को देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को शक हुआ जिसके बाद जब उससे पूछताछ की गयी तब उसकी हकीकत सबके सामने आ गयी। 


फर्जी महिला दारोगा और युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तब महिला ने पुलिस को बताया कि वह खामपार थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिछले 8 साल से वर्दी पहनकर भौकाल टाइट करती आ रही है। सरकारी वर्दी के दुरुपयोग का केस दर्ज कर पुलिस ने महिला से बांड भरवार कर छोड़ दिया। महिला की पहचान खामपार थाना क्षेत्र के निशनिया पैकौली की रहने वाली प्रभुनाथ दुबे की पत्नी रजनी दुबे के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षो से पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दारोगा बनकर काम कर रही थी।