ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

फर्जी अफसर बनकर की थी लाखों की ठगी, शेखपुरा और पटना से पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

 फर्जी अफसर बनकर की थी लाखों की ठगी, शेखपुरा और पटना से पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

04-Feb-2022 10:17 AM

PATNA : लखीसराय में फर्जी अधिकारी बनकर लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. लूट में शामिल छह लोग गिरफ्तार किया गये हैं. इन शातिर अपराधियों को पुलिस ने शेखपुरा और पटना से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन ठगों के पास से 5 लाख रुपये बरामद किये हैं. 1 फरवरी को बालू ठेकेदार के घर लूट की थी.


बताते चलें कि लखीसराय में फर्जी आयकर अधिकारी (आईटी अफसर) बनकर लूट को अंजाम देने के चर्चित मामले को पुलिस ने सक्रियता से साल्व कर लिया है. लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पटना और शेखपुरा से छह फर्जी आईटी अफसरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पांच लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं. पुलिस की मानें तो ये रुपये पीड़ित बालू करोबारी संजय सिंह के यहां हुई फर्जी छापेमारी कर लूटी गई राशि के ही हैं.


फर्जी रेड के जरिए लूट की पूरी कहानी का पटाक्षेप हो गया है. लूटकांड को शहर के कवैया थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की गली में स्थित बालू करोबारी संजय सिंह के घर पर अंजाम दिया गया. उनके यहां तीन दिन पहले फर्जी छापेमारी की गई. पीड़ित के मुताबिक सात की संख्या में फर्जी आईटी अधिकारी आए. वहीं गोदरेज अलमारी में रखे कैश को साफ कर दिया.