ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

फरार आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकीदार समेत दो जख्मी

19-May-2022 10:35 AM

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां शराब के मामले में फरार दो वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर बीती रात आरोपितों के परिजनों ने हमला कर दिया। यह घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार की बताई जा रही है। इस हमले में एक चौकीदार और दो लोग जख्मी हो गए हैं। जिनका फुलवरिया रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि सालों से फरार चल रहे शराबकांड के दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए फुलवरिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार और एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई थी। और पुलिस की टीम छापेमारी करने गई थी। 


दरअसल, पुलिस आरोपी जय कुमार चौधरी उर्फ ढेबर और सुरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर अपनी गाड़ी में बैठाने लगे, इसी दौरान दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडा लेकर गाड़ी के पास पहुंच गए। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर पुलिस की टीम पर सभी ने हमला कर दिया। हमले के दौरान किसी तरह थानाध्यक्ष गिरफ्तार आरोपी को लेकर वाहन के साथ थाना पहुंचे। इसमें स्थानीय चौकीदार जंगबहादुर पासवान की पिटाई करने लगे जिसका बीच-बचाव करने आयेचौकीदार के भाई भोला पासवान को भी पीट कर घायल कर दिया। 


वरीय पदाधिकारियों को दी गई सुचना 

इस घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय सीओ श्यामसुंदर राय, मीरगंज पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, भोरे थानाध्यक्ष सुभाष सिंह, श्रीपुर ओपी प्रभारी नागेंद्र कुमार सहनी, गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय समेत कई थाने की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी घायल चौकीदार और उसके भाई को स्थानीय मरछियां देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया ले गए। बथुआ बाजार पुलिस छावनी में बदला गया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए दो आरोपित सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।  


14 लोगों को नामजद

आपको बता दें कि पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। 14 आरोपियों का नामजद करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बचे हुए अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।