ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / फंस ही गये सदानंद सिंह , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ निगरानी ने...

फंस ही गये सदानंद सिंह , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ निगरानी ने किया चार्जशीट, विधानसभा में नियुक्ति में घोटाले का गंभीर आरोप

15-Aug-2019 09:47 AM

By 7

PATNA : कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह आखिरकार निगरानी विभाग के जाल में आ ही गये. बिहार विधानसभा में हुई नियुक्ति में भारी पैमाने पर घोटाला करने के आरोप में निगरानी ने आज सदानंद सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी. सदानंद सिंह समेत कुल 41 लोगों के खिलाफ घोटाले का आरोप लगाते हुए चार्जशीट दायर की गयी है. सदानंद सिंह पर बेहद गंभीर आरोप निगरानी विभाग के मुताबिक विधानसभा में कर्मचारियों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी थी. मामला तकरीबन डेढ़ दशक पहले का 2000 से 2005 के बीच सदानंद सिंह विधानसभा अध्यक्ष थे, उसी दौरान विधानसभा में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की गयी. इन नियुक्ति में खूब गड़बड़ी हुई. विधानसभा अध्यक्ष से लेकर वहां के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों को नौकरी बांट दी. तमाम नियम कायदे कानून की धज्जी उड़ा दी गयी. कैसे हुई गड़बड़ी निगरानी विभाग की जांच के मुताबिक नियुक्ति के लिए शुरू में तैयार की गयी नियमावली में कहीं साक्षात्कार लेने का जिक्र नहीं था, लेकिन रिक्त पदों से कई गुना अधिक उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलावा भेजा गया. फिर मनमाने तरीके से चयन कमेटी का गठन कर लिया गया. इस चयन समिति में उन लोगों को मेंबर बनाया गया जिनके सगे संबंधियों ने नौकरी के लिए आवेदन दिया था. निगरानी का आरोप ये भी है कि घोटाला कर नियुक्‍त हुए कर्मचारियों की उत्तर पुस्तिकाएं भी बदली दी गयी थी. निगरानी के मुताबिक तत्‍कालीन विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह पर भी आरोप है कि उन्‍होंने अपने रिश्तेदार संजय कुमार की नियुक्ति के लिए गड़बड़ी की. जिसे मौका मिला उसने गड़बड़ी की निगरानी के चार्जशीट के मुताबिक विधानसभा में हुई नियुक्ति में वहां के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से अपने बच्चों और सगे संबंधियों की नियुक्ति कर ली. निगरानी के मुताबहिक विधानसभा के तत्‍कालीन उप सचिव वशिष्ठ देव तिवारी के पुत्र नवीन कुमार, आप्‍त सचिव विमल प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार, अवर सचिव बैजू प्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार, सुबोध कुमार जायसवाल के पुत्र रतन कुमार का चयन किया गया. इसके अलावा उप सचिव पुरुषोत्तम मिश्रा के रिश्तेदार देव कुमार, उप सचिव ब्रजकिशोर सिंह के रिश्तेदार सत्यनारायण, उप सचिव अरुण कुमार के रिश्तेदार नीरज आनंद, उप सचिव ब्रजकिशोर सिंह के रिश्तेदार सत्यनारायण, उप सचिव नवलकिशोर सिंह के रिश्तेदार अवधेश कुमार सिंह, आप्त सचिव कामेश्वर प्रसाद सिंह के रिश्तेदार संजीव कुमार को भी नियुक्ति के लिए चुन लिया गया. मामले की जांच-पड़ताल के बाद निगरानी ने विधानसभा से चार्जशीट की अनुमति मांगी थी. विधानसभा से अनुमति मिलने के बाद आज चार्जशीट दाखिल कर दी गयी. कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं सदानंद सिंह  सदानंद सिंह फिलहाल कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं और भागलपुर में कहलगांव से विधायक हैं. वे रिकार्ड नौ बार विधायक रहे हैं. वे पहली बार 1969 में कहलगांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे थे. सदानंद सिंह काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.