ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / फणीश्वर नाथ रेणु की धरोहर की चोरी से आहत हुए बेटे, कहा-ये पिताजी...

फणीश्वर नाथ रेणु की धरोहर की चोरी से आहत हुए बेटे, कहा-ये पिताजी की दूसरी मौत हुई है

01-Oct-2020 09:57 AM

PATNA : फणीश्वर नाथ रेणु के पटना के राजेंद्रनगर स्थिर घर को चोरों ने निशाना बनाने हुए उनके धरोहरों की चोरी कर ली. यह वहीं घर है जहां 1960 के दशक में महान साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु रहते थे. यहां रहकर  उन्होंने कई किताबें लिखी थीं.

बताया जा रहा है अब इस मकान में उनके छोटे बेटे दक्षिणेश्वर प्रसाद राय के साले गौरव कुमार रहते हैं. वो भी 10 दिन से गांव गए हुए थे, इसलिए घर बंद था. दिल्ली में रह रहे उनके बेटे ने बताया कि बाबूजी की सारी धराेहर चली गई. चोर उनकी कालजयी रचनाएं चुरा ले गए. पहला संस्करण था जिनपर उनके हस्ताक्षर थे. सब चाेर लेकर चले गए.

आज हमारे बाबूजी की दूसरी मौत हुई है.बाबूजी ने  1972 में उन्हाेंने फारबिसगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ा था. उनका चुनाव चिह्न नाव था. उन्हाेंने कहा था कि चुनाव जीत गए तो छाेटा उपन्यास लिखूंगा और हारे ताे माेटा. चुनाव हार गए ताे कागज की नाव लिखा था. वो सब चोर ले गए. बता दें कि फणीश्वर नाथ रेणु मूल रूप से फारबिसगंज के हिंगना औराही के रहने वाले थे. बिहार सरकार ने उनके गांव में पाैने दाे कराेड़ की लागत से रेणु स्मृति भवन बनवाया है. इसी साल जनवरी में इसी स्मृत भवन के कमराें का ताला ताेड़कर चाेर करीब 9 लाख का सामान चुरा ले गए थे.