ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा

फल्गू में गंगाजल पहुंचाने के लिए सरकार ने शुरू किया काम, डीपीआर बनाने को मिली कैबिनेट की मंजूरी

13-Nov-2019 05:39 PM

PATNA : नीतीश सरकार ने फल्गू नदी में गंगाजल पहुंचाने के लिए काम शुरू कर दिया है. नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज इसके लिए डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दे दी गयी. कैबिनेट ने ड्यूटी के दौरान मारे जाने वाले होमगार्ड के जवानों के आश्रितों को मुआवजा देने समेत कई अहम फैसले भी लिये हैं.

फल्गू में गंगा का पानी
दरअसल इसका एलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. गया के पास ही एक जलाशय बनेगा जिसमें पाईप के माध्यम से पटना से गंगा का पानी लाकर संग्रहित किया जाएगा.  फिर इसी जलाशय से पानी को फल्गु में प्रवाहित किया जाएगा. सरकार गया के विष्णुपद मंदिर के पास फल्गू नदी में सालो भर पानी रहने का इंतजाम करने में लगी है. पानी को गया से राजगीर ले जाने की भी योजना बनाई जा रही है. मुख्यमंत्री की घोषणा पर काम के लिए सरकार ने आज डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दे दी. सरकार ने डीपीआर तैयार करने के लिए डेढ़ करोड़ रूपये खर्च करने की मंजूरी दी है.

कैबिनेट ने लिये 7 फैसले
नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज  कुल 7 फैसले लिये गये. सरकार ने 2010 से लेकर अब तक ड्यूटी के दौरान मरे होमगार्ड के जवानों के आश्रितों को मुआवजे के लिए राशि देने का फैसला ले लिया है. नीतीश सरकार ने टैक्स डिफॉल्टर व्यवसायिक वाहनों के मालिकों को भी राहत दी है. अगर वे वाहन पर लगे दंड को 90 दिनों के भीतर एक साथ जमा करते हैं तो उन्हें 50 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से लगने वाला जुर्माना नहीं देना होगा.