ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / फेसबुक पर प्यार के बाद शादी: पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे के...

फेसबुक पर प्यार के बाद शादी: पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे के हुए उत्तम और ज्योति

30-Aug-2024 03:30 PM

By First Bihar

ARWAL: इंटरनेट और हाथ में स्मार्ट फोन आते ही लोग सबसे पहले व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाते हैं। जिसके बाद फोटो, टेस्ट मैसेज और स्टेटस लगाना शुरू हो जाता है। आज करीब-करीब सभी के हाथों में मोबाइल इंटरनेट के साथ उपलब्ध हैं। जितने घर के सदस्य हैं उतने मोबाइल हैं। घर की बहू, बेटी व अन्य महिलाओं तक मोबाइल पहुंच चुका है। अब लोग काफी हाइटेक हो गये हैं। पढ़ाई लिखाई से लेकर जॉब तक मोबाइल पर ऑनलाइन करते हैं। कभी-कभी तो सोशल मीडिया पर लोग प्यार भी कर बैठते हैं। 


ऐसा ही एक मामला बिहार के अरवल जिले में सामने आया है जहां फेसबुक पर ही एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार कर बैठे और बात शादी तक पहुंच गई। फेसबुक की दोस्ती आज शादी के बंधनों में बंध गई। दोनों को लुक छिप कर मिलना पसंद नहीं था। दोनों ने शादी करना ही मुनासिब समझा और जैसे ही इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को लगी और बात शादी तक पहुंच गयी। अंत में पुलिस ने दोनों की शादी रचा दी। दो वर्षों में प्यार परवान चढ़ा और गुरुवार को मामला सिविल कोर्ट में पहुंचा। जहां शादी रचाने के बाद लड़का पक्ष के लोग लड़की को ले जाने से इनकार करने लगे। 


लड़की पक्ष के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम अहियापुर मंदिर में पहुंची जहां प्रेमी युगल की शादी करवाया। तय तिथि को वधु-पक्ष को लेकर निर्धारित स्थान अरवल कोर्ट में पहुंचे। महिला थाने की पुलिस ने दोनों ही पक्षों को समझा-बूझाकर वापस लड़की को ससुराल पहुंचाया। अरवल जिले के कुर्था थाना के नरही गांव निवासी लड़की ज्योति कुमारी, वही लड़का भोजपुर जिले के पीरो गांव निवासी उत्तम कुमार के रूप में पहचान हुई है। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है।