ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / फेसबुक पर हुआ प्यार, घर से भागकर दिल्ली में रचाई शादी, अब आशिक...

फेसबुक पर हुआ प्यार, घर से भागकर दिल्ली में रचाई शादी, अब आशिक ने छत से लगाई छलांग...

07-Feb-2020 01:24 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती फिर प्यार और उसके बाद दोनों घर से फरार हो गए. फरार होने के बाद प्रेमी युगल दिल्ली की एक कोर्ट में पहुंचा और वहां दोनों ने शादी रचा ली. कुछ दिन बाहर रहने के बाद दोनों के पास रखा पैसा खत्म हो गया और लड़की अपने पति के साथ मुजफ्फरपुर बैंक में जमा पैसा निकालने पहुंची. इसी बीच किसी ने इसकी सूचना लड़की के मां को दे दी. जानकारी मिलते ही लड़की के परिजने बैंक में आ गए. लड़की के घरवालों को देखते ही लड़के ने बैंक के छत से छलांग लगा दी. 

मामला मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर का है. जहां की रहने वाली युवती को फेसबुक पर अलिगढ़ के युवक से प्यार हो गया. युवक मुजफ्फरपुर युवती से मिलने आने लगा.दोनों ने घरवालों से शादी की बात कही पर लड़की के परिजन तैयार नहीं हुए. जिसके बाद युवती जनवरी में अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. गुरुवार को दोनों माड़ीपुर पावर हाउस के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पैसा निकालने पहुंचे, जहां मौके पर लड़की के परिजनों को देख युवक ने छत से छलांग लगा दिया. नीचे गिरने से उसकी कमर और पैर की हड्डी टूट गई. युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवती के परिजन अब उसकी देखभाल कर रहे हैं. 

मौके पर पहुंची पुलिस को युवक ने बताया कि वह भागने का प्रयास कर रहा था. लेकिन, छत से कोई दूसरा रास्ता नहीं देख छलांग लगा दिया. युवक-युवती दोनों बालिग हैं और दोनों ने  दिल्ली के एक कोर्ट में शादी करने की बात बताई है.