ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / पटना में शराब की होम डिलीवरी के लिए फेसबुक पर विज्ञापन, देख लीजिए...

पटना में शराब की होम डिलीवरी के लिए फेसबुक पर विज्ञापन, देख लीजिए हर ब्रांड का रेट...

28-Apr-2020 07:40 AM

PATNA : सुबे में शराबबंदी के बाद भी शराब मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, तस्कर आए दिन गुपचुप तरीके से शराब की होम डिलीवरी करते पकड़े जाते हैं. लेकिन अब पटना में शराब के होम डिलीवरी का इश्तेहार खुलेआम फेसबुक पर आने लगा है.

खुलेआम फेसबुक पर शराब की होम डिलीवरी के दावे किए जा रहे हैं. इसके लिए नंबर भी शेयर किए गए हैं और बताया गया है कि यहां हर ब्रांड का माल उपलब्ध है. दिए गए फोन नंबर पर बात करने पर शातिर कहते हैं कि पहला आधा पेमेंट ऑर्डर के बाद औऱ दूसरा आधा पेमेंट शराब घर पहुंच जाने के बाद ली जाएगी.

 कौन सा ब्रांड दिलवाने के नाम पर उनका कहना है कि आपको जो भी ब्रांड चाहिए वह मिल जाएगा. शातिर इसके लिए PTM, गूगल पे, फोन पे से एडवांस पैसे की मांग करते हैं. इसके साथ ही बात करने पर शातिर का कहना है कि अभी लॉकडाउन चल रहा है, इसके कारण आपको थोड़ा महंगा मिलेगा. ब्रांडेड व्हिस्की दो हजार, रम 1 हजार, वोदका 15 सौ, स्कॉच 25 सौ में मिलेगा.   हम आपको होम डिलीवरी दे रहे हैं इसके लिए आपको 200 अलग से देना होगा. बता दें कि डंके की चोट पर शराब की होम डिलीवरी करने का यह नया आईडिया  ठगी का भी हो सकता है. शातिर फेसबुक से फंसा कर आधा पैसा लेकर ठगी कर सकते हैं.