Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
14-Jan-2022 08:35 AM
PATNA: फेसबुक औऱ इंस्टाग्राम से लेकर दूसरे सोशल मीडिया साइट्स पर सक्रिय पुरूषों में से ज्यादातर की ख्वाहिश महिलाओं से दोस्ती करने की होती है. लेकिन यही ख्वाहिश आपको गंभीर मुसीबत में फंसा सकता है. पटना के दानापुर का युवक ऐसी गंभीर मुसीबत में फंसा है कि पुलिस से जान बचाने की गुहार लगा रहा है.
फेसबुक फ्रेंड ने न्यूड होकर वीडियो कॉल किया
दानापुर के पास रहने वाले एक निजी कंपनी का मैनेजर ऐसे ही जाल में फंस गया है. उसने फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती की. महिला मित्र से पहले मैसेंजर पर चैट होना शुरू हुआ और फिर मैसेंजर कॉल तक बात पहुंची. इसके बाद महिला ने खुद वीडियो कॉल करने के जरिये दोस्ती मजबूत करने का ऑफर दिया तो युवक की बाछें खिल गयी.
लेकिन जब वीडियो कॉल का सिलसिला शुरू हुआ तो महिला न्यूड यानि नंगी होकर सामने आ गयी. मैनेजर भी महिला दोस्त की रंगीनी में बहक गया. लेकिन उसे पता नहीं था कि वह एक ऐसे जाल में फंस गया है, जिससे उसका जीना हराम हो जायेगा.
महिला मित्र ने किया ब्लैकमेल
पुलिस के पास पहुंचे युवक ने बताया है कि महिला मित्र ने वीडियो कॉल को स्क्रीन रिकार्डर के जरिये रिकार्ड कर लिया. कुछ दिन बाद उसे वही वीडियो भेजा औऱ कहा कि वह इसे वायरल कर देगी. महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. मैनेजर से शुरूआती किश्त 20 हजार रूपये की मांगी गयी औऱ उसे खाते में डालने को कहा गया है. जो खाता नंबर और डिटेल दिया गया वह बिहार के बाहर के बैंक का है.
साइबर सेल कर रहा है जांच
मैनेजर ने पटना पुलिस के साइबर सेल में शिकायत की है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि ये एक गिरोह का काम है. इस गिरोह ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट बना रखा है. ग्रुप में शामिल महिलाओं को लोगों को फंसाने के लिए इंतजान किया जाता है. महिला प्यार का झांसा देकर पुरूष को शीशे में उतारती है और फिर उसे उसका वीडियो बना लिया जाता है. उसी विडियो के जरिये ब्लैकमेल किया जाता है. वैसे पुलिस को अब तक इस गिरोह का पता ठिकाना मालूम नहीं हो पाया है.