ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Oct-2020 07:30 PM
By Ranjan Kumar
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेता जोरशोर से प्रचार में जुटे हुए हैं. एनडीए और महागठबंधन के अलावा अन्य दलों के नेता भी अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी चुनावी मैदान में कूद गई हैं.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज रोहतास जिला के करगहर में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने करगहर के बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह के लिए वोट मांगे.मायावती ने राजद और भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि आज जिसको देखो वह आज नौकरी देने की बात करते है. राजद बिहार में डेढ़ दशक से अधिक समय तक सरकार चलाने का काम किया और 15 साल से सीएम नीतीश कुमार से मिल कर भाजपा बिहार में सरकार चला रहे हैं. ऐसे में इन लोगों को बेरोजगारों की याद नहीं आई. इन लोगों ने जब सत्ता मिली तो लोगों को नौकरी क्यों नहीं दी ?
आज कोई 10 लाख नौकरी बांट रहा है. तो कोई 19 लाख नौकरी देने की बात कर रहा है. यह सरासर चुनावी वायदे हैं, जो कभी पूरे होने को नहीं है. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया. बता दें कि करगहर के जगजीवन स्टेडियम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने करगहर के बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह के लिए चुनावी सभा की. सभा में रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हुए.