ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / EOU के निशाने पर गया के पूर्व DM, BPSC पेपर लीक मामले में...

EOU के निशाने पर गया के पूर्व DM, BPSC पेपर लीक मामले में जल्द हो सकती है पूछताछ

29-Jul-2022 10:55 AM

By AJIT

DESK : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के 67वें एग्जाम के पेपर लीक मामले को लेकर लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस बार गया के पूर्व DM अभिषेक सिंह की मुसीबत बढ़ सकती है। अभिषेक सिंह आर्थिक अपराध इकाई के निशाने पर हैं और उनसे जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। दरअसल, अभिषेक सिंह पर बड़ा आरोप लगा है, जिसके बाद अब EOU की टीम हरकत में आ सकती है। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ गया के डेल्हा से राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और जेडीयू नेता शक्ति कुमार की गिरफ्तारी के बाद गया के पूर्व DM अभिषेक सिंह का कनेक्शन सामने आया है और अब जल्द ही इनके ऊपर गाज गिर सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि पूर्व डीएम अभिषेक सिंह से ऐसे कई खुलासे करवाए जा सकते हैं, जो अब तक केवल एक राज़ बना हुआ है। सवाल उठाये जा रहे हैं कि शक्ति कुमार के कॉलेज को BPSC के 67वें एग्जाम का सेंटर कैसे बना दिया गया, जबकि इसके लिए कोई रेकमेंडेशन भी नहीं था।  



EOU को इस बात की जानकारी मिली थी कि क्वेश्चन पेपर को लीक करने के पीछे जेल में बंद राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज प्रिंसिपल शक्ति कुमार का हाथ था। इसके बाद टीम हरकत में आई और फिर शक्ति कुमार का गया के पूर्व DM से कनेक्शन सामने आया। दरअसल, BPSC जैसे बड़े एग्जाम का सेंटर बनाए जाने के लिए क्राइटेरिया को पूरा करना पड़ता है, लेकिन शक्ति कुमार के कॉलेज का इससे दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। हैरानी की बात तो ये है कि यहां 500-600 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था तक नहीं की गई थी, लेकिन इसके बाद भी राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज को BPSC का सेंटर बनाया गया। ये फैसला भी पूर्व DM अभिषेक सिंह ने ही लिया था।