मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
08-Oct-2020 07:58 AM
PATNA : राज्य के इंजीनियरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. लापरवाही का आलम यह है कि इंजीनियरों के पास 337 करोड़ पड़े रह गए पर गांव की सड़कों के निर्माण या मरम्मत मद में उसे खर्च नहीं किया गया.
पिछले साल से विभाग बार-बार इंजीनियरों को पत्र लिखकर चेतावनी दे रहा है कि वह या तो पैसा सरेंडर कर दे या बताए कि वे अपने पास बचे पैसे को कहां और किस सड़क में खर्च करेंगे. इंजीनियरों की इस कार्यशैली से परेशान हो विभाग के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी संजय दूबे ने एक आदेश जारी कर चेताया है कि अगर अविलंब पैसे की सही जानकारी नहीं दी गई तो अब उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाई क जाएगी.
बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य के ग्रामीण सड़कों की मरम्मत या निर्माण का कार्य होता है. इस मद में राज्य सरकार 40 फीसदी और केंद्र सरकार 60 फीसदी खर्च वहन करती है. विभाग के 36 कार्य प्रमंडलों में 337 करोड़ 74 लाख 63 हजार 558 रुपये अब भी बचे हैं. ये राशी समीक्षा के दौरान पता चली. जिसके बाद विभाग ने इंजीनियरों को चेतावनी दी है.