Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार
02-Nov-2022 09:57 AM
PATNA : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को नामांकन का एक और मौका देने का बड़ा निर्णय लिया है। इंजीनियरिंग कोर्स में नामांकन लेने की चाहत रखने वाले छात्र अब आज यानि बुधवार से अपना ऑफलाइन नामांकन करवा सकते है। हालांकि, यह नामांकन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) मेधा सूची के अनुसार ही होगा।
दरअसल, राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में लगभग 50 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं थीं। जिसको देखते हुए अब यह निर्णय लिया गया है कि इन सीटों को भरने के लिए छात्रों को एकबार फिर से मौका दिया जाए। जिसके बाद अब ऑफलाइन नामांकन करवाने का फैसला किया गया है। यह ऑफलाइन नामांकन 14 नवंबर तक होगा। बीसीईसीई के अनुसार राज्य के सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक व बीई में रिक्त करीब छह हजार से अधिक सीटों पर नामांकन होगा।
बता दें कि, इसमें एडमिशन लेने के लिए छात्रों का जेईई मेन 2022 का स्कोर के साथ 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि आरक्षित वर्गों के जो उम्मीदवार सामान्य कोटि की मेधा सूची में शामिल हैं, उनके रौल नंबर सामान्य कोटि के मेधा सूची में तथा साथ ही उनकी संबंधित आरक्षित कोटि के मेधा सूची में भी अंकित है। ऐसे उम्मीदवारों को नियमानुसार यह सुविधा रहेगी कि वे संस्थान, पाठ्यक्रम के चुनाव में सामान्य कोटि के मेधा क्रमांक पर काउंसिलिंग में अपनी आरक्षित कोटि का लाभ स्वेच्छानुसार तब तक ले सकते हैं।
इधर, जिन छात्रों ने फर्स्ट या द्वितीय काउंसिलिंग में अपना नामांकन करवा लिया है, उनको मूल प्रमाण पत्र अगर नामांकित संस्थान में जमा है तो वैसी स्थिति में अभ्यर्थी जिस चक्र की काउंसिलिंग से नामांकित हुए हैं, उस चक्र का प्रमाण का सत्यापन एवं नामांकन शुल्क की रसीद अथवा नामांकित संस्थान से बोनाफाइड सर्टिफिकेट साथ लाना होगा।