Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
17-Aug-2022 09:17 AM
BHAGALPUR: घटना बिहार के भागलपुर जिले की है, जहां बुधवार सुबह-सवेरे एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे पंखा, बैटरी, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। दुकान से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक को दी, जिसके बाद वे भागे-भागे दुकान पहुंचे और ताला खोला। आग की लपटें देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। इस दौरान लोगों ने आग पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग का रूप काफी भयावह होने के कारण इस पर काबू नहीं पाया जा सका।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक नीरज कुमार चौधरी के भाई विष्णु कुमार चौधरी ने बताया कि किसी ने जानबूझकर दूकान को आग के हवाले किया है। ये किसी की सोची समझी साज़िश है।