मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
02-Oct-2020 10:07 PM
PATNA : चुनाव ड्यूटी में बड़ी लापरवाही करने को लेकर दारोगा समेत 4 पुलिसवालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. बूथ की बजाए विवाह भवन में EVM उतारने को लेकर पुलिस जवानों के पर ‘काला दाग’ लगाया गया है. यानी कि ब्लैक डॉट की कार्रवाई की गई है. विभागीय कार्रवाई के बाद इन जवानों की 6 महीने की वेतन वृद्धि रोक दी गई है, जो एक ब्लैक डॉट के समान प्रभावी होता है.
मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने इस कार्रवाई की सूचना चुनाव आयोग को भेजी है. बताया जा रहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बूथ पर ईवीएम उतारने की जगह एक विवाह भवन में ईवीएम उतारे जाने को लेकर चार पुलिस जवानों को ब्लैक डॉट की सजा दी गई है. आपको बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान इस बड़ी घटना को लेकर काफी बवाल मचा था.
राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की मांग पर एसडीओ पूर्वी ने वहां पहुंचकर चारों जवान और दंडाधिकारी के साथ ईवीएम को वहां से लाया था. इसके बाद चले विभागीय कार्रवाई में जवानों ने बताया कि वह ईवीएम रिजर्व था और उसमें कोई वोटिंग नहीं की गई थी. इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक बृजलाल प्रसाद, सिपाही रवींद्र कुमार राम, सिपाही रामानुज चौधरी और सिपाही रवींद्र कुमार पर विभागीय कार्रवाई की गई है और इन जवानों की 6 महीने की वेतन वृद्धि रोक दी गई है.