बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
15-Dec-2022 06:53 PM
DESK: प्यार अंधा होता है और बहरा भी होता है यह कब किसी पर आ जाए कहा नहीं जा सकता। लेकिन जब प्यार एकतरफा हो तो फजीहत होनी तय है। एक थानेदार को महिला कॉन्स्टेबल से प्यार हो गया। महिला कॉन्स्टेबल की खुबशुरती उसे अपनी ओर खिंचने लगी। लेकिन अफसोस की वह प्यार एकतरफा था।
महिला कॉन्स्टेबल थानेदार को कभी उस नजरिये से नहीं देखती थी। उसे पता तक नहीं था कि साहब का दिल उस पर आ गया है। जब उसे पता चला तो काफी हैरानी भी हुई। महिला सिपाही को इस बात का पता तब चला जब उसके थानेदार साहब ने उसे आई लव यू कहा। आई लव यू कहते ही महिला सिपाही गुस्सा हो गयी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो थानेदार साहब अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
महिला कॉन्स्टेबल तुरंत एसपी साहब के चैम्बर में पहुंच गयी और थानेदार साहब की शिकायत करने लगी। एसपी साहब ने महिला सिपाही की बातें सुनी उसके बाद थानेदार के सिर से इश्क का भूत उतारते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। मामला उत्तरप्रदेश के बागपत जिले का है जहां एक थानेदार महिला सिपाही ने बदसलुकी करने पर सबक सिखाया।
आरोपी थानेदार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि खेकड़ा कोतवाली में थानेदार साहब तैनात है जिनका नाम देवेंद्र त्यागी है जिन्होंने महिला सिपाही के साथ ड्यूटी पर बदसलूकी की। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि महिला सिपाही का आरोप जांच रिपोर्ट में सही पाया गया है। इसलिए इंस्पेक्टर डीके त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।