ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / एक साथ 3 जिलों में सीओ के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक...

एक साथ 3 जिलों में सीओ के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

19-Nov-2021 12:38 PM

 PATNA: अवैध बालू खनन के मामले में बालू माफिया से मिलीभगत का आरोप अब तक दर्जनों अधिकारियों पर लग चुके हैं। इन अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गयी है। बीते दिनों दो जिलों के अंचलाधिकारी, एसडीओ, डीएसपी, एसपी समेत परिवहन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी थी। इसी मामले में एक बार फिर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने आज छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में भोजपुर के कोइलवर के तत्कालीन अंचलाधिकारी अनुज कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गयी। पटना स्थित आवास से लेकर उनके ससुराल तक ईओयू ने छापेमारी की है। ईओयू ने पटना, नवादा और गया में एक साथ छापेमारी की है।  


सीओ के पटना स्थित जगदेव स्थित आवास, नवादा स्थित पैतृक आवास और गया स्थित ससुराल में एक साथ छापेमारी की गयी है। ईओयू की टीम इस छापेमारी में सुबह से ही लगी है। कोईलवर के तत्कालीन सीओ अनुज कुमार के खिलाफ 18 नवंबर को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था।


 बालू माफिया से मिलीभगत का आरोप 14 जुलाई को लगे थे जिसके बाद 27 जुलाई को अनुज कुमार को निलंबित किया गया था। आय से अधिक संपत्ति मामले में आज नवादा स्थित पैतृक आवास में छापेमारी की गयी। बताया जाता है कि नवादा स्थित आवास लंबे समय से बंद है जहां पिछले कई दिनों से अनुज कुमार नहीं गये हैं।  


जिसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने अनुज कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक एन.एच.खान ने छापेमारी की पुष्टि की है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना के जगदेव पथ स्थित आवास, नवादा स्थित पैतृक आवास और गया स्थित उनके ससुराल में शुक्रवार की सुबह छापेमारी की गयी।