धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
30-Apr-2022 07:40 PM
BAGAHA: बगहा में एक मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई किसी छात्र ने नहीं बल्कि गुरूजी ने की है। वो भी इसलिए कि बच्ची घर से कलम ले जाना भूल गयी थी। एक कलम की वजह से शिक्षक ने बच्ची की इस कदर पिटाई कर दी कि उसके शरीर पर जख्म के निशान उभर गये। बच्ची के पिता ने गुरूजी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मासूम बच्ची की पिटाई का मामला बगहा के पिपरहिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवका टोला का है। बच्ची की इस तरह पिटाई से परिजन काफी दुखी है। परिजन आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बच्ची के पिता जमील हसन ने बताया कि उनकी 7 साल की बच्ची पढ़ने के लिए स्कूल गयी हुई थी जहां वह कलम ले जाना भूल गयी। जिसकी सजा उसे शिक्षक प्रकाश चंद्र पाठक ने दी। शिक्षक ने बच्ची की डंडे से इतनी पिटाई कर दी कि उसकी पूरी पीठ पर घाव के निशान उभर गये। घायल अवस्था में बच्ची को परिजन घर लेकर पहुंचे जहां तीन दिन तक वह दर्द से परेशान है। वही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया है।
बच्ची की पिटाई का मामले पर जब थानाध्यक्ष से बात की गयी तब उन्होंने बताया कि पिपरहिया गांव निवासी जमील हसन की बेटी सुफिया शहीद उक्त विद्यालय में दूसरी कक्षा पढ़ती है। बीते मंगलवार को स्कूल में वह कलम लेकर नहीं गई जिससे गुस्साएं शिक्षक प्रकाश चन्द्र पाठक ने छात्रा की पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।