नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
12-Jul-2021 04:42 PM
SEKHPURA: एक ही गांव में दो लोगों की मौत की घटना से गांव में मातम का माहौल है। रविवार की देर शाम डूबने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि सोमवार को 8 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।
मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के पिजड़ी गांव की है जहां रविवार की देर शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। आज सुबह शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रमोद साव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि खेत से घर लौटने के दौरान पैर फिसलने के कारण वे तालाब में गिर पड़े और डूबने की वजह से उनकी मौत हो गयी।
वहीं दूसरी घटना शेखपुरा जिले के हथियामा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गव्य गांव की है। जहां तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ लाल बाबू उर्फ अभिषेक तालाब में नहाने गया था तभी इसी दौरान गहरे पानी में वह चला गया और इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी। अन्य चार बच्चे किसी तरह पानी से बाहर निकल गये। बच्चों ने इस घटना की जानकारी लोगों को दी।
जिसके बाद गांव के सरपंच विमल राम द्वारा पानी भरे गड्ढे से बच्चे को निकाला गया। सदर अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान बरबीघा थानां क्षेत्र के पिजड़ी गांव निवासी निवेश महतो का 8 वर्षीय लाल बाबू उर्फ अभिषेक कुमार के रूप में की गई। जो अपने ननिहाल आया हुआ था और नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी। दोनों घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।