ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / news / एक हफ्ते के भीतर बिहार के अस्पतालों में होगी डॉक्टरों की बहाली, CM...

एक हफ्ते के भीतर बिहार के अस्पतालों में होगी डॉक्टरों की बहाली, CM नीतीश कुमार ने जारी किया फरमान

27-Dec-2019 07:41 AM

PATNA: बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर हो जाएगी. एक हफ्ते के भीतर बिहार में डॉक्टरों की बहाली की जाएगी. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसका फरमान जारी किया है. सीएम ने कहा है कि अस्पतालों में एक सप्ताह के अंदर डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी.


बिहार में पहली बार बड़ी संख्या में स्थायी डॉक्टरों की सीधी नियुक्ति की जाएगी. 6437 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बिहार तकनीकी सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा है. इनमें 1800 विशेषज्ञ डॉक्टर्स भी शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग के सचिव के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से निर्धारित पात्रता वाले योग्य डॉक्टरों की बिहार तकनीकी सेवा आयोग से अनुशंसा मिलते ही उनकी तैनाती अस्पतालों में कर दी जाएगी.


सीएम ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है. जल्द ही सभी दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा. एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सरजमीं पर उतारने के लिए वो खुद जिलों में जाकर काम देख रहे हैं.