बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
01-Aug-2023 08:36 AM
By First Bihar
RANCHI : पूछताछ के लिए सोमवार की शाम हिनू स्थिति ऑफिस पहुंचे कारोबारी विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। विष्णु अग्रवाल को फर्जी दस्तावेज के सहारे चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़ जमीन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस जमीन की खरीद बिक्री मामले में या तीसरी गिरफ्तारी है जबकि पूरे जालसाजी के मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज विष्णु अग्रवाल को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।
दरअसल, ईडी समन मिलने पर विष्णु अग्रवाल शाम करीब 4.30 बजे दिल्ली से रांची पहुंचने पर सीधे ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ करने के बाद रात में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने जांच में पाया कि विष्षु अग्रवाल ने चेशायर होम रोड स्थित जिस एक एकड़ जमीन की खरीदारी जिन कागजात के आधार पर की, उसके मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गयी है।
ईडी ने बड़गाईं अंचल कार्यालय और कोलकाता स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वे करने के बाद जमीन (खाता-37,प्लॉट 28,रकबा एक एकड़,वर्ष 1933) से संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिये थे। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर दस्तावेज को जांच के लिए गुजरात भेजा गया था। जहां फाॅरेंसिक जांच में जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ करने, पहले की लिखावट को मिटा कर उसकी जगह दूसरे तथ्यों को जोड़ने की पुष्टि की गयी। जिसके बाद अब इस ममाले में विष्णु अग्रवाल को अरेस्ट किया गया है।
मालूम हो कि, जमीन खरीद बिक्री में अब तक छवि रंजन, रांची के तत्कालीन उपायुक्त, विष्णु अग्रवाल, व्यापारी,दिलीप घोष, जगत बंधु टी स्टेट के निदेशक, अमित अग्रवाल, राजेश ऑटो के निदेशक, भानु प्रताप प्रसाद, राजस्व कर्मचारी, राजेश राय, जमीन के फर्जी मालिक का पोता, भरत प्रसाद, पावर ऑफ अर्टानी होल्डर, प्रदीप बागची, सेना के कब्जेवाली जमीन का फर्जी मालिक, अफसर अली, जालसाजी कर जमीन बेचनेवाले गिरोह का सरगना, इम्तियाज अहमद, जालसाज गिरोह का सदस्य, सद्दाम हुसैन, जालसाज गिरोह का सदस्य, तलहा खान,जालसाज गिरोह का सदस्य फैयाज खान,जालसाज गिरोह का सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।