ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

ED दफ्तर पहुंचें तेजस्वी यादव, लैंड फॉर जॉब मामले में होगी पूछताछ

30-Jan-2024 10:46 AM

By First Bihar

PATNA : राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से रेलवे की ग्रुप डी की नौकरी के बदले जमीन मामले में सोमवार को इडी ने पटना में 10 घंटे लंबी पूछताछ की। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई पूछताछ रात 9 बजे तक चली। नौ बज कर पांच मिनट पर लालू प्रसाद अकेले इडी दफ्तर से बाहर निकले। आज (मंगलवार 30 जनवरी) लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से इडी पूछताछ के लिए राजधानी पटना के दफ्तर पहुंच गए हैं। 


इससे पहले, सोमवार को सुबह 11 बजे जब लालू प्रसाद इडी दफ्तर पहुंचे तो उनके साथ उनकी बेटी सांसद मीसा भारती भी थीं। मीसा भारती व अन्य समर्थकों ने लालू प्रसाद को इडी दफ्तर के गेट तक छोड़ा। किसी और को अंदर जाने की इजाजत नहीं होने के कारण मीसा भारती सहित अन्य सामने एक मंदिर में डेरा जमाये रहे। इडी ने पूछताछ में लालू प्रसाद से नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित करीब 60 से अधिक सवाल अलग-अलग तरीके से पूछे। 


वहीं, लालू प्रसाद ने सभी सवालों का जवाब सोच-समझ कर दिये। इडी सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक सवाल के जवाब देने में लालू प्रसाद ने औसतन 90 सेकेंड से अधिक का समय लगाया. इडी कार्यालय के बाहर जुटे पार्टी समर्थकों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिया बुलाया है.एजेंसी ने उन्हें 30 जनवरी को पूछताछ के लिए इडी के पटना स्थित कार्यालय में बुलाया है। इसके लिए 19 जनवरी को इडी के अधिकारी ने राबड़ी आवास पहुंचकर नोटिस दिया था।