1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
30-Nov-2023 07:56 PM
By First Bihar
KAIMUR: 2 एएसआई समेत 3 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी डायल 112 में लगी थी। लेकिन पुलिस की वैन को लोकेशन पर लगाकर सभी आराम फरमाते मिले। ड्यूटी से तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। लोगों को तुरंत पुलिस की सहायता मिले इसी उद्धेश्य को लेकर सरकार ने बिहार में डायल 112 की शुरुआत की थी लेकिन जिनके कंधों पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वो ड्यूटी छोड़ आराम फरमाते मिले।
भभुआ अनुमंडल में 3 और मोहनिया में 2 गाड़ियां डायल 112 की है। इन गाड़ियों में जीपीएस लोकेशन टैग है। कैमूर पुलिस को गाड़ियों में पदाधिकारी के नहीं रहने की लगातार सूचना ग्रामीणों से मिल रही थी। जिसके बाद कैमूर एसपी के निर्देश पर डायल 112 की जांच रात के 10:30 से 12:30 बजे के बीच में कराई गई तो जांच में भभुआ में सब सही मिला लेकिन मोहनिया में डायल 112 की दोनों गाड़ियां में से दो एएसआई और एक सिपाही गायब मिले। इसके बाद कैमूर एसपी ने गायब तीनों लोगों से स्पष्टीकरण मांगा। इन तीनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद कैमूर एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीनों को निलंबित कर दिया। एएसआई प्रभात कुमार, एएसआई शिवाजी सिंह और सिपाही सहेंद्र पासवान पर कार्रवाई की गयी है।
डीएसपी हेड क्वार्टर भभुआ साकेत कुमार ने बताया डायल 112 की सेवा लोगों को जल्द पुलिस की सहायता मिले उसको देखते हुए शुरू की गई थी। जिसमें भभुआ शहर में तीन और मोहनिया शहर में दो डायल 112 की गाड़ियां अधिकारियों के साथ काम कर रही है। इन सभी पांचों गाड़ियों का रात में जांच कराया गया जिसमें पाया गया कि मोहनियां में मौजूद दो डायल 112 की गाड़ी से दो एएसआई और एक सिपाही गायब थे। लेकिन गाड़ियां अपने निर्धारित जगह पर चालक और सिपाही के साथ खड़ी मिली। जिससे इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दो एएसआई और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।