बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग
16-Jan-2022 12:27 PM
MUNGER : बिहार के मुंगेर में गंगा नदी पर बन रहे श्री कृष्ण रेल और सड़क पुल के उद्घाटन की डेट एक बार फिर टल गई. पहले इसका लोकार्पण अटल जयंती पर होना था. 25 दिसंबर के बाद आज यानि 16 जनवरी को भी होने वाले संभावित लोकार्पण का डेट भी टल गया. लगातार दो बार से लोकार्पण का तिथि किसी न किसी वजह से आगे बढ़ाने से मुंगेरवासी भी निराश हो गए हैं.
जानकारी के अनुसार इस पुल के निर्माण के दौरान जमीन अधिग्रहण से लेकर कई अड़चनें आई थीं. साथ ही इसका लागत मूल्य भी 927 करोड़ से बढ़ कर 2774 करोड़ रुपये हो गया. उम्मीद जताई जा रही थी कि 16 जनवरी से श्री कृष्ण सेतु का उद्घाटन कर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी.
बताया जा रहा है कि इस ब्रिज का लोकार्पण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना है, लेकिन उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिलहाल लोकार्पण कार्यक्रम को टाल दिया गया है. हालांकि अब पुल का लोकार्पण कब होगा इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.
सरकारी सूत्रों की माने तो सीएम के आइसोलेशन से बाहर आने के बाद किसी भी तारीख को लोकार्पण किया जा सकता है. इसी कारण 16 दिसम्बर के लिये बनाये गए लोकार्पण स्टेज को अब तक नही खोला गया है. सारे बांस बल्ले अभी तक वहीं गड़े हुए हैं.
बता दें, 26 दिसंबर, 2002 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस पुल का शिलान्यास किया था. 2016 में रेल पुल का उद्घाटन हो गया, ट्रेनें चलने लगीं. पहुंच पथ न होने के कारण सड़क पुल का इस्तेमाल नहीं हो रहा था. पर सड़क सेतु की बाधा दूर करने के लिए करीब 14.5 किमी सड़क का निर्माण किया गया है.