गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
07-Apr-2023 08:22 AM
By First Bihar
PATNA : भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के बाद अब सबसे बड़ी खुशखबरी मिली है। भारतीय जनता पार्टी बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा ने 5 सीटों पर हुए चुनाव में दो पर जीत हासिल किया है। इन सीटों पर जीत हासिल करते हैं भाजपा परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
दरअसल,बिहार में 30 मार्च को बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर चुनाव करवाया गया जिसके बाद अब इसका परिणाम जारी किया गया जिसमें भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल किया। वहीं, जेडीयू को 1 सीट का नुकसान उठाना पड़ा जिसके कारण परिषद में जेडीयू दूसरे नंबर की पार्टी हो गई है।
मालूम हो कि, बिहार विधान परिषद के चुनाव में 2 सीटों पर जीत के बाद अब भाजपा के सदस्यों की संख्या 24 हो गई है। वहीं जदयू के सदस्यों की संख्या 24 घटकर 23 हो गई है। इस प्रकार से भाजपा परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आपको बता दें कि, राजद की संख्या विधान परिषद में 14 है इसके अलावा कांग्रेस के चार, सीपीआई के एक, हम के एक, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के भी एक सदस्य हैं। इसके साथ ही पांच निर्दलीय सदस्य भी हैं। जबकि जेडीयू से उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली है।
आपको बताते चलें कि, बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 31 मार्च को हुए चुनाव में सात दलों के महागठबंधन को दो सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि भाजपा को अपनी सारण शिक्षक की सीट गंवानी पड़ी। सारण शिक्षक सीट पर प्रशांत किशोर के संगठन जनसुराज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद की जीत हुई है। जबकि गया शिक्षक की सीट से जदयू को हाथ धोना पड़ा है।