ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम

सिवान से आयी बारात ने दुल्हन को नकली जेवर चढ़ाये, जमकर हुई धुनाई, विवाह मंडप से थाने पहुंच गया दुल्हा

सिवान से आयी बारात ने दुल्हन को नकली जेवर चढ़ाये, जमकर हुई धुनाई, विवाह मंडप से थाने पहुंच गया दुल्हा

17-May-2021 07:07 AM

DESK : बिहार के सिवान की एक बारात नकली गहने के साथ शादी करने पहुंच गयी. शादी की रस्म के समय जब गहने चढ़ाये गये तो लड़की वालों को शक हुआ. गहनों की जांच करायी गयी औऱ जो हुआ उसका हाल लडके के परिजनों से लेकर बारात में गये दूसरे लोगों को बेहतर पता है. सबों की जमकर धुनाई हुई औऱ लड़का विवाह मंडप से उठा कर थाने पहुंचा दिया गया. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. 

यूपी के देवरिया में हुआ वाकया

ये वकाया बिहार की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के जिले देवरिया में हुआ. देवरिया के लार थाना क्षेत्र खऱबनीया गांव में बिहार के सिवान जिले के कबीरपुर से बारात आयी थी. खरबनीया गांव के तेज बहादुर की लड़की की शादी होने वाली थी. बारात के पहुंचने के बाद उनका खूब स्वागत किया गया. द्वारपूजा हुई औऱ फिर बारातियों के नाश्ते से लेकर भोजन का प्रबंध किया गया. 

विवाह मंडप में हुआ बखेडा

बखेड़े की शुरूआत विवाह मंडप में होती है. विवाह पूर्ण होने से पहले गुरहथन की रस्म होती है. इस रस्म के दौरान वर पक्ष के लोग दुल्हन के लिए लेकर आये गहने जेवरात को चढ़ाते हैं. गुरहथन के दौरान लड़के वालों ने जो गहने चढाये उनका रंग सोने से कुछ अलग दिख रहा था. इस पर लड़की पक्ष के कुछ लोगों को शक हुआ. उन्होंने गांव में रहने वाले एक सोनार को वहीं बुला लिया. सोनार ने जांच कर कहा कि गहने नकली हैं. 

लड़के के बाप से लेकर बारातियों की पिटाई

सोनार ने जैसे ही कहा कि गहने नकली हैं, लड़की पक्ष के लोग उत्तेजित हो उठे. उन्होंने वहां मौजूद लड़के के पिता दूसरे सगे संबंधियों समेत सारे बारातियों को बंधक बना लिया औऱ उनकी पिटाई शुरू कर दी. ग्रामीणों से सारे बाराती को जमकर पीटा. इस बीच मामले की जानकारी देवरिया के लार थाना पुलिस को मिली. पुलिस विवाह स्थल पर पहुंची औऱ बड़ी मुश्किल से वर पक्ष के लोगों को अपने कब्जे में लिया. विवाह मंडप पर बैठा दूल्हा हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने उसे थाने में रखा है. 

पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष के लोगों ने नकली गहने चढाने की शिकायत की है. इस मामले की छानबीन की जा रही है. जांच में जो भी दोषा पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.