ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / बिहार में दो DSP के ऊपर कड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर...

बिहार में दो DSP के ऊपर कड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर लिया गया एक्शन

13-Feb-2020 05:53 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला और कटिहार जिले के सदर डीएसपी अनिल कुमार  के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. काम में लापरवाही बरतने को लेकर इन अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. 


गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर दोनों डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है.  मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला के ऊपर बाबूबरही थाना के कांड संख्या 75/18 और 85/18 के पर्यवेक्षण में गलतियों के लिए कार्रवाई की गई है. विभाग ने डीएसपी से जवाब मांगा था. जिसे अस्वीकार किया गया है. उनके काम में लापरवाही बरतने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी को संचालन पदाधिकारी और मधुबनी डीएसपी सतीश चंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है.


कटिहार के सदर डीएसपी अनिल कुमार को भी काम में लापरवाह बरतने के लिए कार्रवाई की गई है. विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मई 2018 में 935 विशेष प्रतिवेदित कांड लंबित थे. जो एक साल बाद बढ़कर 1015 हो गए. इनके इलाके में लगभग 75 कांड जांच के लिए लंबित हैं. विभाग की ओर से जवाब मांगे जाने के बाद जो जवाब दिया गया. उसे विभाग ने अस्वीकृत कर दिया है. इनके लिए डीआईजी सुजीत कुमार को संचालन पदाधिकारी और कटिहार ASP हरी मोहन शुक्ला को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.