ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

आरा : नशे में धुत मिला स्कूल वैन का ड्राइवर, आफत में बच्चों की जान, देखें वीडियो

26-Jul-2019 08:43 PM

By 7

ARA : छोटे बच्चों को मां बाप बड़े ही भरोसे के साथ स्कूल भेजते हैं लेकिन जब उनके जीवन से खिलवाड़ होने लगे तो कई सवाल खड़े होते हैं. वैसे तो सूबे में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है लेकिन आरा में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देख कर आपको भी अपने बच्चे की चिंता सताने लगेगी. दरअसल तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा रहा है कि स्कूल वैन का एक ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी की स्टीयरिंग पर झूल रहा है. https://www.youtube.com/watch?v=g3bOqxRPiXM सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि किस तरह से स्कूल वैन का ड्राइवर शराब के नशे में धुत है. उसे इस बात का जरा भी होश नहीं कि उसकी गाड़ी में मासूम बच्चे बैठे हैं. बताया जा रहा है कि तस्वीरें आरा के खैरा की है. जहां स्कूल वैन के ऊपर इंटीग्रिटी इंटरनेशनल स्कूल का नाम लिखा है. सड़क पर खड़े बच्चे ड्राइवर की हालत देख सहमे हुए हैं. डर के चलते गाड़ी से उतरकर सड़क के किनारे खड़े हैं. ड्राइवर इतने नशे में है कि उसे बच्चों का तो क्या..उसे खुद का ख्याल नहीं है. तस्वीरें हैरान करती है और सवाल स्कूलों से भी पूछती है कि आखिर इन बच्चों का कसूर क्या है ? फर्स्ट बिहार झारखंड वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन कैमरे पर जो तस्वीर कैद हुई है. इस तस्वीर से दर्जनों सवाल खड़ा हो रहे हैं. ऐसे में अगर कोई भी अनहोनी घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट