Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Dec-2020 01:09 PM
GAYA : ड्राइवर बनकर दोस्ती निभाने का मामला बिहार के गया के मखदुमपुर से सामने आया है. यहां विधायक बनने के बाद भी एक दोस्त ने दूसरे दोस्त से किए गए वादे को पूरा किया और उसकी शादी में ड्राइवर बनकर दुल्हन के घर तक पहुंचाया.
मखदुमपुर के राजद विधायक सतीश कुमार दास का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें सतीश कुमार दास ने अपने दोस्त को ससुराल तक खुद गाड़ी चलाकर पहुंचाया. जब विधायक जी दूल्हे का ड्राइवर बने पहुंचे तो लोग देखते रह गए. सबने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की.
दसअसल इमामगंज के शमशाबाद गांव के रहने वाले मिथिलेश कुमार का बारात डोभी के करमौनी गांव के लिए शनिवार को निकला. मिथिलेश ने शादी में शामिल होने के लिए विधायक सतीश कुमार दास को भी न्योता दिया था. मिथिलेश और विधायक गहरे दोस्त हैं और दोनों ने एक साथ पढ़ाई की है. दोस्त की शादी की जानकारी मिलते ही विधायक जी शादी में शामिल होने पहुंचे और मिथिलेश के घर से खुद दूल्हे की गाड़ी को चलाकर लड़की के घर ले गए. लड़की के घर पहुंचने पर सबकी नजर दूल्हे के साथ-साथ दूल्हे के ड्राइवर पर भी थी. दोनों का स्वागत लड़की पक्ष के द्वारा किया गया.