ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / ड्रीम इलेवन में युवक हार गया ढाई लाख रुपया, रच डाला खुद के...

ड्रीम इलेवन में युवक हार गया ढाई लाख रुपया, रच डाला खुद के किडनेपिंग का प्लान; फिरौती में पिता से मांगे 5 लाख

02-Dec-2023 11:21 AM

By First Bihar

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। यहां एक इंजीनियर ने खुद से ही खुद के किडनैपिंग की साजिश रची डाली। इतना ही ही इस युवक ने अपने पिता से फोनकर फिरौती नामपर 5 लाख रुपये की भी डिमांड कर दी है। यह पूरा मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र की है। हालांकि, युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फिरौती के लिए मैकेनिकल इंजीनियर के अपहरण मामले का खुलासा कर दिया है। उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


वहीं, इस घटना की जानकारी देते हुए इंजीनियर युवक ने बताया कि उसने 2022 में कोलकाता से मैकेनिकल में बीटेक किया था। उसने कुछ दिनों तक बिरला ग्रुप में काम किया। परंतु कुछ दिनों से उसने काम छोड़ दिया था और अच्छी नौकरी की तलाश में था। इस दौरान उसे ड्रीम इलेवन पर टीम बनाने (एक प्रकार का ऑनलाइन जुआ) की लत लग गयी और वह इसमें करीब ढाई लाख रुपये हार गया। ये रुपये उसने गांव में ही कुछ लोगों से ले रखा था। 


जिसके बाद गांव वाले लगातार कुछ दिनों से रुपये के दबाव बना रहे थे। इसके लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता से 05 लाख रुपये लेने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रची। इंजीनियर अराफात समेत सभी आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार लिया। इंजीनियर के मुताबिक उसने 2022 में कोलकाता से मैकेनिकल में बीटेक किया था। 


पुलिस के मुताबिक इंजीनियर ने ही दोस्तों के साथ मिलकर खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने खुलासे के बाद अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोप में इंजीनियर समेत चार लोगों को नवादा शहर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मैकेनिकल इंजीनियर कौआकोल थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के मो. इफ्तेखार आलम का बेटा मो. अराफात आलम उर्फ सोनू, भलुआही गांव के सुरेश यादव का बेटा बिपिन कुमार, कौआकोल थाना के पनसगवा गांव के रमन यादव का बेटा विजय कुमार व नवादा का मणिकांत शामिल हैं।


उधर, एसपी अम्बरीष राहुल द्वारा गठित विशेष टीम ने नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में इस मामले की जांच करने वाले एसआई अबु जर हुसैन ने अन्य तकनीकी मदद से मामले का पर्दाफाश कर दिया और चारों को गिरफ्तार कर लिया। इंजीनियर अराफात समेत सभी आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार लिया।