ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय...

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, AAP में हुए शामिल

19-Sep-2019 11:51 AM

By 13

DELHI: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है. अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली है. पूर्व IPS अधिकारी डॉ. अजय कुमार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद डॉ. अजय कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लोकसभा चुनाव के बाद से झारखंड में कांग्रेस दो खेमे में बंट गई थी. कई बार कांग्रेस भवन में दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई थी. आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद डॉ. अजय ने कहा कि 'हमारे जैसे सभी आम आदमी को ईमानदार राजनीति में आगे आना चाहिए और सहयोग देना चाहिए. आज की राजनीति का जवाब सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति है.' वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर डॉ. अजय जी हमारे साथ जुड़ गये हैं, मैं दिल से उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत करता  हूं.'