ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर

गया में डबल मर्डर, मां-बेटी की हत्या कर शव को जंगल में फेंका

20-Jul-2019 07:04 PM

By 7

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गया जिले से जहां डबल मर्डर से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. चार दिन से गायब मां और बेटी का शव जहानाबाद के बराबर पहाड़ के जंगल से बरामद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के बुनियादगंज थाना इलाके के बीजू बिगहा गांव की है. जहां जंगल से मां-बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि मां और बेटी पिछले चार दिनों से लापता थीं. कई दिनों से घर वाले इनकी तलाश कर रहे थे. पुलिस को इस बारे में जानकारी भी दी गई थी. अचानक आज खबर मिली कि उनकी हत्या कर शव को जहानाबाद के बराबर पहाड़ के जंगल में फेंक दिया गया है. मृतक की पहचान गया जिले के मानपुर थाना इलाके के बीजू बिगहा की रहने वाली दीप्ती देवी और उसकी बेटी मुस्कान के रूप में की गई है. मां बेटी का शव मिलने से घर में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है. वारदात की छानबीन की जा रही है. गया से पंकज की रिपोर्ट